चमोली: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी, स्कूलें बंद–

by | Aug 12, 2025 | चमोली, मौसम | 0 comments

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गौचर में लगाया बैरियर, रोके जा रहे वाहन, हर थाना व चौकी क्षेत्र में भी लगाए हैं बैरियर, तीन दिन तक अलर्ट रहेगा–

गोपेश्वर, 12 अगस्त 2025: मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर चमोली जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर रोक लगाने के साथ ही स्कूलों में अवकाश घो​षित कर दिया है। 14 अगस्त तक बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा बंद रहेगी। ट्रैकिंग रूटों पर पहले ही रोक लगाई गई है।

मौसम विभाग देहरादून की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 13 और 14 अगस्त को चमोली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 14 अगस्त तक बदरीनाथ की यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा पर सोमवार को ही रोक लगा दी गई थी, जिसे 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार सुबह आदेश जारी करते ही पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए। यात्रियों को चमोली जिले की सीमा गौचर में ही रोका जा रहा है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वीडियो जारी कर बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से खतरा बना हुआ है। जैसे ही मौसम खुलेगा यात्रा को सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं, मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। 13 और 14 अगस्त को जिले में आंगनबाड़ी केंद्र व कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!