चमोली: गोपेश्वर के पटियालधार में हुई बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर घायल–

by | Aug 16, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

वहां से गुजर रहे ट्राला चालक ने अपने ट्रॉले में घायलों काे पहुंचाया अस्पताल–

गोपेश्वर, 16 अगस्त 2025: नगर के पठियालधार में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ट्रॉले के चालक ने दोनों युवकों को गंभीर घायल अवस्था में अपने ट्राले से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें हायर सेंटर रेेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत्त थे।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि शनिवार अपराह्न गोपेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि पठियालधार के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसी दौरान पठियालधार निवासी सुनील ट्राला लेकर वहां से गुजर रहा था। उसने दोनों घायलों को अपने ट्राला से अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि घायलों में अंकित सिंह (19) पुत्र हुकुम सिंह और हेमराज नेगी (19) पुत्र भगत सिंह दोनों निवासी मोख मल्ला नंदानगर को जिला चिकित्सालय लाया गया। अंकित का कंधा फ्रेक्चर हो रखा है जबकि हेमराज के सिर पर गंभीर चोट हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!