उत्सव: तीन दिवसीय नंदा लोकजात मेला हुआ संपन्न, लोकनृत्य में महिला मंगल दल कुरुड़ और युवक मंगल दल जाखणी रहा प्रथम–

by | Aug 16, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौनघाट का रहा बेहतर प्रदर्शन, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

नंदानगर, 16 अगस्त 2025: मां नंदा राजराजेश्वरी की डोलियों के कैलाश विदाई के साथ ही कुरुड़ गांव में तीन दिवसीय नंदा लोकजात मेले का समापन भी हो गया है। समापन जिला पंचायत सदस्य भगवती देवी और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बुदुली देवी ने किया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले महिला मंगल दल की महिलाओं व शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मेले में आयोजित लोकनृत्य में महिल मंगल दल कुरुड़ प्रथम, सुमेगैर, घूनी व नारंगी संयुक्त रुप से द्वितीय तथा कुंडबगड़ की महिलाएं तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि युवक मंगल दल जाखणी लोकनृत्य में प्रथम रहा। शिक्षण संस्थाओं के लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर कुरुड़ व राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौनघाट ने ​द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में राउमावि सुंगल्वाणी प्रथम, राजकीय इंटर काॅलेजचौनघाट व अमर शहीद हिम्मत सिंह राइंकाबांसवाड़ा द्वितीय रहा, जबकि शिशु मंदिर नंदानगर तृतीय स्थान पर रहा। लोकगीत में प्रावि मथकोट प्रथम रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमा देवी गौड़, राजेश गौड़, सत्यप्रकाश गौड़, जनार्दन गौड़, विक्रम सिंह, संदीप, विनोद कुंवर, राकेश गौड़, देवेश्वरी गौड़, संगीता गौड़, शकुंतला देवी, देवकी देवी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश गौड़ और आयुष गौड़ ने किया।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!