मुसीबत: निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क डेढ़ माह से पड़ी क्षतिग्रस्त, कैसे आयोजित होगा नंदा अष्टमी मेले का आयोजन–

by | Aug 23, 2025 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

पाणा गांव में 25 अगस्त से आयोजित होगा नंदा अष्टमी का मेला, जनप्र​तिनि​धियों ने अपर जिला​धिकारी से की मुलाकात–

गोपेश्वर, 23 अगस्त 2025: निजमुला घाटी के पाणा गांव में 25 अगस्त से एक सप्ताह का मां नंदा अष्टमी लोकजात सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन होना है। यह मेला 31 अगस्त तक संचालित होगा। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने से आयोजकों के सामने मेला आयोजित करवाना चुनौति बना हुआ है। शुक्रवार को आयोजन समिति के लोगों ने अपर जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र सड़क को आवाजाही के लिए खोलने की मांग की है। इस पर एडीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को फोन कर शीघ्र सड़क खोलने के लिए पर्याप्त मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले एक माह से पगना गांव से आगे सड़क ध्वस्त पड़ी है। वीर गंगा पर निर्मित बैली ब्रिज की एप्रोच रोड भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। आगामी 25 अगस्त से पाणा गांव में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी नंदा अष्टमी लोकजात मेले का आयोजन होना है। सड़क बंद होने से मेला आयोजन की सामग्री भी गांव तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

उन्होंने शीघ्र सड़क को खुलवाने की मांग की है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई एमएम बिजल्वाण का कहना है कि सड़क खोलने के लिए मशीन लगा दी गई है। किलोमीटर 20 पर स्थित झींझी पुल तक सड़क को 25 अगस्त तक खोल दिया जाएगा। मौसम सामान्य होने पर इससे आगे भी सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!