चमोली: देवखाल से अलग कर दादड़ को नया मतदेय स्थल बनाने का दिया सुझाव–

by | Aug 25, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन विभाग ने मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनि​धियों के साथ की बैठक। कई अन्य मतदेय स्थलों पर भी हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 25 अगस्त 2025: देवखाल से दादड़ को अलग कर दादड़ में नया मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य मतदेय स्थलों पर चर्चा हुई। सोमवार को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को लेकर राजनीतिक दलों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजनीतिक दलों से मिले सुझावों पर विचार विमर्श किया गया।

उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों व अन्य माध्यमों से मिले सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान पाडुली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय से मतदेय स्थल को पंचायत भवन पाडुली में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया। वहीं मतदेय स्थल देवखाल से दादड़ को अलग कर दादड़ में नया मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस के आनंद सिंह पंवार, भाजपा के विनोद कनवासी, आप के अनूप रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!