कलक्ट्रेट परिसर में गरजे अधिकारी-कर्मचारी, पांच अक्तूबर को देहरादून में होगी विशाल रैली–

by | Sep 27, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

गोपेश्वर। अपनी विभिन्न समस्यों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने 18 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर 5 अक्तूबर को देहरादून में विशाल रैली आयोजित करने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

सोमवार को अधिकारी-कर्मचारियों ने घिंघराण रोड से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस प्रदर्शन किया। इसके बाद हुई सभा में समन्वय समिति की मुख्य संयोजक मोहन जोशी और सह संयोजक हीरा बल्लभ ने कहा कि समन्वय समिति की मुख्य संयोजक मोहन जोशी ने बताया कि वह अगस्त माह में अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक इनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांगों में मुख्य रूप से सभी राज्य कर्मियों, शिक्षकों, निगम, निकाय व पुलिस कर्मियों को पूर्व की भांति 10, 15 व 26 साल की सेवा पर पदोन्नति न होने पर पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करते हुए केंद्रीय कर्मियों की भांति सीजीएचएस व्यवस्था लागू की जाए। पदोन्नति के लिए पात्रता अवधि पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल हो। केंद्र की भांति 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। मिनिस्टीरियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड वेतन 4800 किया जाए। चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का गेे्रड वेतन 4200 करने, सभी अभियंत्रण विभागों में कनिष्ठ अभियंता/संगणक की सेवा प्राविधिक एक समान करते हुए विसंगति दूर की जाए। सिंचाई विभाग को गैर तकनीकी विभागों के लिए कार्यदायी संस्था स्थायी रूप से अधिकृत किया जाए। जिन विभागों का पुनर्गठन शासन में लंबित है उनका शीघ्र पुनर्गठन किया जाए सहित अन्य मांगों शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अक्तूबर को देहरादून में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मोहन राणा, प्रकाश नेगी, प्रेम सिंह नेगी, संतोष भंडारी, बुद्धिबल्लभ जोशी, सतेंद्र भंडारी, शांति लाल, शंकर बिष्ट, सतीश कुमार, प्रेमा रावत, साधना बिष्ट, शशि फर्स्वाण, सरोज भट्ट के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!