मानवा​धिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने मुख्यमंत्री को बताई पल्ला गांव के आपदा प्रभावितों की पीढ़ा–

by | Sep 4, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

पल्ला गांव में दर्जनों आवासीय मकानों में आई दरारें, कई घर रहने लायक नहीं, परेशान हुए आपदा प्रभावित–

गोपेश्वर, 04 सितंबर 2025: चमोली जनपद आपदा से कराह रहा है। जनपद में भूधंसाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब पल्ला गांव में भूधंसावथम नहीं रहा है। मानवा​धिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पल्ला गांव के आपदा प्रभावितों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पल्ला गांव में 31 परिवारों के आवासीय मकान भूधंसाव से रहने लायक नहीं रह गए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने और आ​र्थिक मदद करने का आग्रह किया है।

इसके अलावा नंदानगर में भी बाजार का एक हिस्सा भूधंसाव से त्रस्त है। यहां कई आवासीय भवन ध्वस्त हो गए हैं। नंदानगर के बैंड बाजार की 40 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई हैं। नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क पर ग्वाड़ा में नया भूस्खलन क्षेत्र बन गया है। यहां पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है।

ज्यातिर्मठ के पल्ला गांव में करीब 25 भवनों में दरारें आ गई हैं। कई भवन रहने लायक नहीं रह गए हैं। पोखरी के खन्नी और कांडा गांव में भी भूधंसाव तेजी से बढ़ रहा है। कांडा गांव में एक दोमंजिला भवन का प्रथम तल जमीन में धंस गया है, जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

गोपेश्वर-​घिंघराण सड़क पर ब्रह्मसैंण में करीब 100 मीटर हिस्से में भूधंसाव हो रहा है। धंसाव इतना बढ़ गया है कि यहां आवासीय भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। यह सड़क क्षेत्र के 13 से अ​धिक गांवों को यातायात से जोड़ती है।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
error: Content is protected !!