जय मां कालिंका: रुद्रनाथ भगवान से हुआ मां कालिंका का देव मिलन, जयकारे गूंजे–

by | Sep 9, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

उर्गम घाटी में 34 साल बाद आयोजित हुई मां कालिंका की दिवारा यात्रा, भक्तों में उत्साह, प्रवासी भी पहुंचे–

गोपेश्वर, 09 सितंबर 2025: चमोली जनपद के उर्गम घाटी की आराध्य मां कालिंका देवी भगवान रुद्रनाथ से मिलने उच्च हिमालय क्षेत्र में पहुंच गई है। मंगलवार को मां कालिंका देवी का चतुर्थ केदार रुद्रनाथ से मधुर मिलन हुआ। मां कालिंका के देव निशानों ने रुद्रनाथ मंदिर में नृत्य कर अपने भक्तों को दर्शन दिए।

उर्गम घाटी के भर्की, अरोसी, ग्वाणा, पिलखी सहित क्षेत्र की आराध्य मां कालिंका की दिवारा यात्रा सोमवार को बजीर देवता के मंदिर डुमक गांव पहुंची। मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद माता की दिवारा यात्रा रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान किया।

देर शाम को यात्रा रुद्रनाथ पहुंची। मां कालिंका के देव निशान और रुद्रनाथ भगवान की करीब आधा घंटे तक विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इस दौरान भक्तों के जय रुद्रनाथ, जय मां कालिंका के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

दिवारा यात्रा कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह चौहान ने बताया कि मां कालिंका की दिवारा यात्रा 34 सालों बाद भ्रमण पर निकली है। यात्रा को लेकर भक्तगणों में उत्साह बना हुआ है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!