शाबास मानसी- 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में पाया सिल्वर–

by | Sep 29, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद की होनहार और मेहनती बेटी मानसी नेगी ने नई दिल्ली में आयोजित 23 राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 2021 की 20 किलोमीटर वॉकरेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मानसी की इस सफलता पर चमोली में खुशी की लहर है। मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की वॉक रेस में अपना लोह मनवा चुकी है। चमोली जिले के मजोठी गांव निवासी मानसी नेगी ने चमोली ही नहीं राज्य का नाम भी रोशन किया है। 2019 में मानसी 65 वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर की वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। तब मानसी ने 3000 मीटर वॉक रेस में 14 मिनट 34 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ग्राम मजोठी दशोली चमोली की शकुंतला देवी और स्वर्गीय लखपत सिंह नेगी की इस होनहार बेटी ने इससे पूर्व भी देश भर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया।  

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!