चमोली: जंगल में घास लेने गई महिला गहरी खाई में गिरी, मौत–

by | Sep 16, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सांकेतिक ​चित्र-

जंगल में हरी घास लेने गई थी महिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, गांव में मातम पसरा–

गोपेश्वर, 15 सितंबर 2025: ग्राम पंचायत गौणा के भनालीतोक की एक महिला की जंगल में हरी घास निकालते वक्त खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना सोमवार दोपहर की है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार हुआ।

बता दें कि ग्राम पंचायत गौणा के भनालीतोक की 57 साल की बूदली देवी पत्नी सुजान सिंह जंगल में घास लेने गई थी। तभी अचानक बूदली देवी का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा​ गिरी।

ग्रामीणों का कहना है कि चट्टान से निकला एक बोल्डर बूदली देवी के सिर पर जा लगा, जिससे वह अचेत होकर खाई में जा गिरी। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस और चमोली थाना पुलिस को दी। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!