आपदा: जाते जाते चमोली जिले में कहर बरपा रही है बारिश, बादल फटने से पांच लोग लापता, कई मकान ध्वस्त–

by | Sep 18, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

रात एक बजेे से मची नंदानगर में अफरा-तफरी, लोग सड़कों पर आए, कुछ जगहों पर मकानों का पता नहीं–

नंदानगर, 18 सितंबर 2025: चमोली जिले में बारिश जाते जाते फिर कहर बरपा रहीं है। बुधवार रात को नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है।

डीएम और एसपी ने किया नंदानगर आपदा क्षेत्र का दौरा

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर जाना हाल हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नंदानगर आपदा क्षेत्र में कुल 10 लापता लोगो में 2 का शव बरामद शेष लापता लोगों की खोजबीन जारी

हेली के माध्यम से घायल और बीमार लोगों को भेजा गया देहरादून

तहसील प्रशासन,एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी पुलिस, पीआरडी की टीम मौके पर तैनात

जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने गुरुवार को नंदानगर के कुंतरी फाली, सेरा और धुरमा गाँवों का दौरा कर आपदा क्षेत्र का निरीक्षण किया उन्होंने आपदा प्रभावितों से बातचीत कर आपदा की जानकारी ली और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नंदा नगर आपदा में कुल 10 लापता लोगों में 2 के शव बरामद शेष की खोजबीन जारी हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा कुंतरी से नरेन्द्र सिंह और जगदम्बा प्रसाद दो लोगों के शव बरामत किये गए हैं। इस प्रकार शेष 8 लापता लोगों की खोजबीन जारी हैं।इस दौरान गंभीर रूप से घायल और बीमार व्यक्तियों के तत्काल राहत हेतु 11 लोगों को हायर सेंटर भेजा गया जिनमें भीम सिंह (55), कमला देवी (60), सचिता देवी(53 वर्ष)सहित अन्य 8 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु देहरादून भेजा गया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाधित मार्गों को शीघ्र सुचारु करने, प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट करने तथा भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुंतरी लगा फाली के प्रभावित परिवारों के लिए सैती प्राथमिक विद्यालय, मरिया आश्रम और पूर्ति निरीक्षक गोदाम में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। धुरमा गाँव के लगभग 25 और सेरा गाँव के लगभग 12 प्रभावित परिवारों के लिए शिविरों की व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा की जा रहीं हैं।

नंदानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। तहसील प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और पीआरडी की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं। राहत कार्यों के दौरान विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, एसडीएम आर.के. पाण्डेय, तहसीलदार दीपशिखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!