200 शिक्षक व कर्मचारियों ने दी बीईओ कर्मवीर सिंह को विदाई, कहा-किसी शिक्षक को नहीं किया परेशान–

by | Sep 30, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

प्रेम, स्नेह व सौहार्द की भावना से ओतप्रोत व्यवहार रखते थे बीईओ कर्मवीर सिंह 

गोपेश्वर। खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर सिंह के विदाई समारोह में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। श्री कर्मवीर सिंह की नवीन तैनाती अटल उत्कृष्ठ विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में हुई है। राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी विदाई समारोह में शामिल हुए। इस दौरान करीब 200 शिक्षक व कर्मचारियों ने श्री कर्मवीर सिंह को विदाई दी। शिक्षकों ने कहा कि उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने

कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ने कभी भी किसी शिक्षक को परेशान नहीं किया, समय से सभी शिक्षकों का वेतन निर्गत हुआ। सर्विस बुक, एल.पी.सी. एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए कोई भी अध्यापक कभी परेशान नहीं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर सिंह का सभी शिक्षकों के प्रति बहुत ही सौहार्दपूर्ण रवैया रहा। हर शिक्षक यही जानता था कि सर मुझे सबसे अधिक स्नेह करते हैं बल्कि सच्चाई यह है कि वह सभी शिक्षकों के साथ एक जैसा प्रेम, स्नेह व सौहार्द की भावना से ओतप्रोत व्यवहार रखते थे। वे बहुत ही कुशल, योग्य एवं कर्तव्यनिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी रहे हैं। यह विभिन्न शासनादेशों की सूक्ष्म जानकारियां से भलीभांति अवगत हैं। विदाई समारोह की अध्यक्षता नए खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने की। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, डीएस बिष्ट अ‌ादि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!