चमोली: नशे में धुत्त था वाहन चालक, एक ठेली को टक्कर मारकर दो स्कूटी को रौंदा–

by | Oct 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गनीमत रही आगे से नहीं थे कोई राहगीर, अनहोनी टली, होटल के बाहर रुका वाहन, दूसरे चालक ने लगाया वाहन साइड–

गोपेश्वर, 07 अक्टूबर 2025: नशे में धुत्त एक वाहन चालक ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक वाहन ने अनियंत्रित होकर सड़क के विपरीत एक होटल के बाहर दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। यहां फलों की ठेली को भी नुकसान पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर लोग आवाजाही नहीं कर रहे थे। हालांकि तीन लोग वाहन के आगे तक पहुंच गए थे, लेकिन वाहन के लहराते देख वे साइड हो गए।

बता दें कि मंगलवार को करीब तीन बजे एक जीप मुख्य तिराहे से चमोली की तरफ आ रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर प्रतीक्षालय के पास फलों की ठेली से जा टकराया। वाहन थोड़ा संभला तो फिर विपरीत दिशा में ​स्थित गढ़वाल होटल के बाहर स्कूटी से जा टकराया। जीप ने यहां तीन स्कूटी को रौंद दिया। बताया गया कि चालक नशे में धुत्त था। हादसे को देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के एक कर्मी ने मौके पर पहुंचकर ​स्थिति को नियं​त्रित किया। दूसरे चालक ने नशे में चूर चालक को बाहर उतारा और स्वयं वाहन को चलाकर सड़क के किनारे लगाया। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे नशे में वाहन चला रहे चालक पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!