खेल-​खिलाड़ी: गोपेश्वर स्पोर्टस स्टेडियम में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर–

by | Oct 10, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

पौड़ी, देहरादून, यूएस नगर और चमोली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, अंडर 15 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को खेला जाएगा फाइनल–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: खेल निदेशालय और चमोली जिला प्रशासन की ओर से आयोजित अंडर 15 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान चार मैच हुए। जिसमें पौड़ी, देहरादून, यूएस नगर और चमोली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइल में प्रवेश किया।

गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच पौड़ी और चंपावत के मध्य खेला गया। जिसमें पौड़ी ने 2-1 अंकों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच देहरादून और नैनीताल की टीम के बीच हुए मुकाबले में देहरादून ने 3-0 से जीत हासिल की। लंबी जद्दोजहद के बाद भी नैनीताल की टीम के खिलाड़ी एक गोल भी नहीं कर पाए।

हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी-

तीसरे मैच में यूएस नगर की टीम ने अल्मोड़ा की टीम को 8-0 अंकों के साथ और चमोली की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 5-0 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोेगिता का फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, सुल्तान नौटियाल, रुपीन यादव, साहिब, अमित कटारिया, महेश्वर नेगी, मुनीर रशीद, अजीत सिंह, केसी पंत, नवीन कुंवर, जगदीश कुमार के साथ ही कई अ​धिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!