चमोली: लाइसेंस नहीं होने पर व्यापारी को जारी किया नोटिस–

by | Oct 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के सचिव पुनीत कुमार और खाद्य संरक्षा प्रशासन के अ​धिकारियों ने किया प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण और खाद्य संरक्षा प्रशासन के अ​धिकारियों ने गोपेश्वर और चमोली बाजार में औचक निरीक्षण किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि चमोली में निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी के पास लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

टीम ने व्यापारी को लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। मिठाई सहित अन्य दुकानों में भी निरीक्षण किया गया। सभी दुकानदारों को एक्सपायरी हो चुके सामान को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा सहायक गजेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तेजपाल रावत आदि मौजूद रहे। टीम ने गोपेश्वर नगर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया।

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!