जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, साल की अंतिम अरदास में उमड़े श्रद्धालु–

by | Oct 10, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

सेना व पंजाब के बैंडों की मधुर स्वर लहरियों के बीच सचखंड में विराजमान हुए गुरुग्रंथ साहिब,

जय बोले सो निहाल के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

गोविंदघाट, 10 अक्टूबर 2025: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सिखों के प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के मौके पर 2000 से अ​धिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे।

सेना व पंजाब के बैंड धुनों के साथ पंचप्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सजखंड में विराजमान कर दिया गया है। इसके बाद वि​धि-विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के मौके पर हेमकुंड साहिब क्षेत्र जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

सवा ग्यारह बजे शबद कीर्तन किया गया, साढ़े 12 बजे साल की अंतिम अरदास की गई। इसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सच खंड में सुशोभित किया गया। दोपहर ठीक एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के दौरान दौरान चार हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस वर्ष यात्राकाल के दौरान दो लाख 72 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस साल बरसात में मौसम खराब होने के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। बरसात की विकट परीस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का नया रिकार्ड बन गया है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!