चमोली: वाहन केे ऊपर अचानक गिरी चट्टान, चालक गंभीर रुप से हुआ घायल, वाहन क्षतिग्रस्त–

by | Oct 13, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

निजमुला घाटी के लिए सिरदर्द बनीं काली चट्टान, बार-बार बा​धित हो रही सड़क, उपचार की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं–

गोपेश्वर, 13 अक्टूबर 2025:चमोली जनपद में ऐसी सड़क जो चटख धूप में भी भूस्खलन से त्रस्त है, वह है निजमुला घाटी के 12 से अ​धिक गांवों को जोड़ने वाली बिरही-निजमुला सड़क है। सोमवार को सड़क के काली चट्टान पर अचानक भूस्खलन होने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

वाहन का चालक भी घायल हो गया है। गनीमत रही कि वाहन में कोई अन्य सवार नहीं थे। चट्टान से कई पत्थर एकसाथ सड़क पर आ गए, जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पहले भी करीब एक सप्ताह तक सड़क मलबा और बोल्डर आने से बा​धित रही। इधर, सड़क के उपचार के लिए अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

यह सड़कब्रिडकुल के अधीन है। ब्रिडकुल के अ​धिकारियों का कहना है कि चट्टान पर अभी भी मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं। पहले इन्हें निकाला जाएगा। इसके बाद चट्टान का ट्रीटमेंट किया जाएगा।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!