चमोली: जनपद में पुलिस थाना प्रभारियों और दरोगाओं के हुए बंपर स्थानांतरण, गोपेश्वर थाने के प्रभारी बनें नरेश राठौर–

by | Oct 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देखें सूची, पुलिस अधीक्षक ने 16 अ​​धिकारियों को किया इधर से उधर, चित्रगुप्त गोविंदघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक नियुक्त–

गोपेश्वर, 14 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की ओर से जारी सूची में थाना, चौकियों व कार्यालयों में तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का जनपद स्तर पर ही स्थानांतरण किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश में 16 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात निरीक्षक नरेश राठौर को गोपेश्वर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक चित्रगुप्त को गोविंदघाट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात निरीक्षक मनोज सिरोला को प्रभारी एएनटीएफ/एएचटीयू पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। गोपेश्वर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया को थरालीथानाध्यक्ष बनाया गया है। गोविंदघाटथानाध्यक्ष विनोद सिंह रावत को ज्योतिर्मठ थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तैनात किया है।

थरालीथानाध्यक्ष पंकज कुमार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर, प्रभारी एसओजी प्रमोद खुगशाल को गोपेश्वर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, देवाल चौकी प्रभारी सत्येंद्र बुटोला को प्रभारी एसओजी चमोली, घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह को लंगासू चौकी प्रभारी, गोपेश्वर थाने के एसआई कैलाश सेमवाल को सिमली चौकी प्रभारी, लंगासू चौकी प्रभारी मनोज कुमार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर,

पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात प्रशांत बिष्ट को पांडुकेश्वर चौकी प्रभारी, पांडुकेश्वर चौकी प्रभारी रुकम सिंह को थाना पोखरी, नंदप्रयाग चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक धनराज सिंह को पटियालधार चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन गोपेश्वर के अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भारती को देवाल चौकी प्रभारी और पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात अपर उपनिरीक्षक रणजीत लाल को गोपेश्वर थाने में स्थानांरित किया गया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!