दुखद: उत्तराखंड के चमोली जनपद में कार 500 मीटर नीचे खाई में गिरी, मां, पिता और पुत्र की मौत–

by | Oct 23, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

एक बेटा घायल, भाई दूज पर हुआ दर्दनाक हादसा, अचानक अनियंत्रित हुई कार, देहरादून जा रहे थे दंप​त्ति–

गोपेश्वर, 23 अक्टूबर 2025: गोपेश्वर-हापला-पोखरी सड़क पर देवखाल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहं एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार मां, पिता और पुत्र की मौत हो गई है। एक बेटा घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पांव निवासी अरबिद त्रिपाठी (55 वर्ष) जो देहरादून सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात थे, दीपावली पर्व पर अपने परिवार सहित ससुराल देवखाल आए हुए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ अपनी कार से गांव पाव लौट रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे के करीब जब वाहन भदूड़ा गांव के ऊपर से गुजर रहा था, तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन पूरी तरह जल गया।

दुर्घटना में अरबिद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता त्रिपाठी (51 वर्ष) और पुत्र अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (21 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उनका बड़ा पुत्र अम्बुज त्रिपाठी (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत और चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!