चमोली: अब भालू मचा रहा ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत, निजमुला घाटी में गौशाले की छत तोड़कर गाय मारी–

by | Oct 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोखरी में भालू और गुलदार का आतंक, ग्रामीण हुए परेशान, वन विभाग बैठा मौन–

पीपलकोटी/पोखरी, 25 अक्टूबर 2025: चमोली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दशहत बनी हुई है। भालू गौशाला को तोड़कर वहां बंधे मवे​शियों को मार रहा है। दशोली विकास खंड के निजमुला घाटी के गाड़ी गांव के नैवातोक में इस तरह का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की रात को भालू ने दो गौशालाएंतोड़कर वहां बंधी एक गाय को अपना निवाला बना दिया।

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भालू की दहशत बनी हुई है। जिससे लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। भालू नैवा के विक्रम सिंह और तान सिंह की गौशालाओं की छत को तोड़कर कमरे में घुसा। वहां बंधी पांच गायों में से भालू ने एक गाय को अपना निवाला बना दिया। शुक्रवार को सुबह जब पीड़ित लोग अपनी गौशाला में गए तब घटना का पता चला।

ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, राकेश सिंह, योगंबर सिंह, देवी सिंह, भरत और अंकित ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। इधर, पोखरी विकास खंड के गोदी गिंवाला के बीरबल सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गुलदान ने उनकी गाय और भैंस को अपना निवाला बना दिया है। उन्होंने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!