आस्था: ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई केदार बाबा की पंचमुखी डोली, यहीं होगी शीतकालीन पूजाएं–

by | Oct 25, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सेना की बैंड धुनों के साथ गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर से ऊखीमठ तक सैकड़ों भक्तगण रहे साथ में मौजूद, लगे जय बाबा केदार के जयकारे–

ऊखीमठ, 25 अक्टूबर:सैकड़ों भक्तों के साथ शनिवार को बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच गई है। इसी के साथ केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का भी वि​धिवतरुप से समापन हो गया है। सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा जय बाबा केदारनाथ के उदघोष के साथ विभिन्न पड़ावों से श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो गयी है। अब छह माह गद्दीस्थल में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजायें संपादित होंगी तथा पंचमुखी मूर्ति के भी दर्शन होंगे।

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट‌ बीते गुरूवार23अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हुए थे कपाट बंद के बाद रामपुर तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए आज पंचमुखी डोली उखीमठ पहुंच गयी पड़ावों के निकट श्रद्धालुओं ने देव डोली के दर्शन किये तथा फूल बरसाकर स्वागत किया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के शीतकालीन स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के अवसर पर जारी संदेश में कहा कि प्रदेश‌ के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचकर भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाओं में शामिल होने की अपील की।

आज डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर केदारनाथ रावल भीमांशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्व धारी चंडी प्रसाद भट्ट,बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, नगरपंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण एवं सभासदगण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, देवानंद गैरोला,मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी प्रेमसिंह रावत, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...
error: Content is protected !!