दहशत: गुलदार ने अधेड़ व्य​क्ति को मार डाला, आदमखोर गुलदार की दहशत–

by | Oct 29, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments


वन विभाग और पुलिस की टीम प्रभावित क्षेत्र में की लंबी दूरी की गश्त, लोगों ने शाम होते ही घरों के दरवाजे किए बंद–

रुद्रप्रयाग, 29 अक्टूबर 2025: बुधवार को गुलदार ने चोपड़ा क्षेत्र में ​स्थितजोंदला के पाली मल्ली गांव में एक 54 वर्षीय व्य​क्ति को अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। ​स्थिति यह है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए हैं।

जनपद रूद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के जोंदला पाली गांव में आज सुबह गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान पाली मल्ली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्री मनवर सिंह बिष्ट (उम्र लगभग 55 वर्ष) आज सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से हल लगाने हेतु गौशाला की ओर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान उनका शव गौशाला से कुछ दूरी पर नापखेत क्षेत्र में बरामद हुआ।

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही ,मौके पर पहुंची टीम, तत्काल उपलब्ध करायी आर्थिक सहायता

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम डीएफओ रुद्रप्रयाग रजत सुमन और उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में पुष्टि की कि श्री मनवर सिंह बिष्ट की मृत्यु गुलदार के हमले से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने क्यू०आर०टी० (Quick Response Team) और आर०आर०टी० (Rapid Response Team) को तत्काल जोंदला पाली क्षेत्र में सक्रिय कर दिया है।टीम द्वारा ग्रामीणों से सहयोग लेते हुए क्षेत्र में व्यापक सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।इसके साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग रजत सुमन द्वारा तत्काल ही प्रभावित परिवार को अग्रिम राहत के तौर पर 1 लाख 80 हज़ार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।

कैमरा ट्रैप, ड्रोन और फॉक्स लाइट से की जा रही पूरे इलाके की निगरानी

सक्रिय क्यू०आर०टी० एवं आर०आर०टी० टीमों द्वारा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु कैमरा ट्रैप, ड्रोन, फॉक्स लाइट सहित अन्य आधुनिक उपकरणों की सहायता ली जा रही है।टीम द्वारा विद्यालयी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें विद्यालय तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा चुका है और प्रभावित क्षेत्र से लगे सभी संवेदनशील इलाकों में भी टीमों को सतर्क किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, दिशा-निर्देश किये जारी

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, रूद्रप्रयाग उप वन प्रभाग मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने क्षेत्र में विशेष टीमों का गठन करते हुए निम्न निर्देश दिए जिसमे गुलदार प्रभावित क्षेत्र में आम जनता को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाने के आदेश दिए गए है साथ ही साथ वन विभाग की टीमो को गुलदार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए साथ ही दिन और रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए।

चोपड़ा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों ने लंबी दूरी की गश्त की। लोगों ने गुलदार को आदमखोर घो​षित कर मारने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
error: Content is protected !!