ब्रेकिंग: अ​धिकारी पर अभद्र व्यवहार और आप​त्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाली महिला पीआरडी कर्मी की सेवाएं समाप्त की–

by | Oct 29, 2025 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया, जांच के दिए आदेश, युवा कल्याण अ​धिकारी से भी जवाब तलब–

रुद्रप्रयाग, 29 ​अक्टूबर 2025: एक अ​धिकारी पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाने वाली महिला पीआरडी कर्मी और वीडियो बनाने में सहयोग करने वाली महिला पीआरडी कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

यह आदेश उसी अधिकारी की ओर से जारी किया गया है जिस अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगा था। बता दें कि मंगलवार शाम एक महिला पीआरडी कर्मी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में पहुंचकर विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला कर्मी ने बताया था कि वह अपने साथियों के साथ युवा कल्याण कार्यालय किसी सामान के वितरण से जुड़े कार्य को निपटाने गई थी, इस दौरान जैसे ही उसने अपनी बात रखी, उक्त अधिकारी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करते हुए उसके कपड़ेफाड़ दिए।

इस दौरान अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इधर, आरोपी अ​धिकारी ने भी महिला पीआरडी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में पुलिस को शिकायत दी थी। बुधवार को प्रशासन की ओर से महिला पीआरडी कर्मी व मामले के दौरान वीडियो बनाने वाली एक अन्य महिला पीआरडी कर्मी की सेवाएं स्थगित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!