रुद्रप्रयाग: सहकारिता मेले में उमड़ी खरीदारों का जनसैलाब, ग्रामीण महिलाओं ने जमकर की खरीदारी–

by | Oct 30, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ ही कई विधायक भी पहुंचे, सरकारी विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण–

रुद्रप्रयाग, 30 अक्टूबर 2025: गुलाबराय मैदान में चल रहे पांच दिवसीय सहकारिता मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़उमड़ पड़ी। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। विभागों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल तथा रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले में शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित ऐसे मेले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं। इन मेलों के माध्यम से पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं बल्कि उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का एक सशक्त मंच भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इन स्थानीय उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी कर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत करें और ग्राम्य अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सहकारिता मेले आज ग्रामीण विकास की धुरी बन चुके हैं। इन मेलों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचा रहे हैं, जिससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सरलता हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और उन्हें सरकार हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान लोकगायिका रेखा उनियाल जोशी ने अपने मधुर स्वर और जागर गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों से पूरे पंडाल का माहौल भक्ति और लोकसंस्कृति की सुगंध से भर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर उत्साह व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी संघ, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं तथा स्थानीय नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। मेले में पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों ने आगंतुकों का विशेष आकर्षण बनाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत , नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठकुव्जा धरवाण, पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग वाचस्पति सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुमन जमलोकी सहित सहकारिता विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!