चमोली: दंप​त्ति ने सड़क किनारे पड़े कीमती फोन को पुलिस को थमाया, वाहवाही पाई–

by | Oct 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कानून व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दायित्व भी संभाल रही चमोली पुलिस, लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान–

गोपेश्वर, 30 अक्टूबर 2025: निजमुला घाटी के गाड़ी गांव की पारुल और उनके पति ताजबर सिंह नेगी को गोपेश्वर-चमोली मार्ग पर विवो कम्पनी का एक स्मार्टफ़ोन जिसकी अनुमानित कीमत: ₹20,000/- थी। सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। दंपति ने अपनी असाधारण ईमानदारी का परिचय देते हुए, इस कीमती मोबाइल को तुरंत कोतवाली चमोली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उनका यह कार्य निस्संदेह समाज के लिए एक प्रेरणा है।

कोतवाली चमोली पुलिस ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए, फ़ोन मालिक की तलाश शुरू की पुलिस के अथक प्रयासों व त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त गुम हुआ फोन दर्शन सिंह बर्थवाल निवासी चमोली का होना पाया गया। जिसके पश्चात औपचारिकताएं पूर्ण कर मोबाइल फोन को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ क़ीमती स्मार्टफोन वापस पाकर दर्शन सिंह बर्थवाल की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी संपत्ति लौटाने के लिए ताजबर सिंह नेगी और उनकी पत्नी पारुल की ईमनदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए, कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा दिखाए गए अमूल्य सहयोग और त्वरित सेवा के लिए भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!