चमोली: क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चमोली के विद्यार्थियों का हुआ चयन–

by | Oct 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर और जोशीमठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह पर होंगे कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 30 अक्टूबर 2025: राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कार्यक्रम संयोजक डॅा. जेएमएस नेगी और डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि क्विज में रजनी, माधवी, नवनीत एवं शिवानी और वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए निधि एवं मेघा का चयन किया गया है। राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं और ये प्रतियोगिताएं ऋषिकेश परिसर में संपन्न की जाएंगी। प्रेरणा कोचिंग हॉल गोपेश्वर में क्विज और वाद विवाद की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ गुंजन,डॉ वंदना,डॉ घनश्याम,डॉ प्रेमलता,डॉ राजकुमार कश्यप, डॉ मनीष कुमार उपस्थित रहे।

इधर, उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह की पृष्ठभूमि में आयोजित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल की अंतर महाविद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में किया गया। ज्योतिर्मठ महाविद्यालय की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की 40 टीमों में से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

टीम का नेतृत्व महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व महाविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ. नवीन पंत व कार्यालय सहायक हरीश सिंह नेगी ने किया। प्रतिभागी छात्राओं में पूर्णिमा, अपेक्षा, दीया , दिव्या, करिश्मा, सिमरन, आयशा, आंचल और नेहा शामिल रहीं l प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!