चमोली: आपदा प्रभावित नंदानगर और थराली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थाई व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करें: डीएम–

by | Oct 30, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अ​धिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 30 अक्टूबर 2025: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जल संस्थान और उत्तराखंड पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन, अमृत योजना और बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत जनपद में पेयजल आपूर्ति को लेकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्माणाधीन योजना को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आपदा प्रभावित नंदानगर और थराली विकास खंड में पेयजल आपूर्ति की स्थाई व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि शीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही प्रस्तावित पेयजल योजनाओं के वन भूमि हस्तांतरण के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पेयजल निगम के एससी मोहम्मद वसीम अहमद, अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, अरुण प्रताप, मुकेश कुमार, सुशील कुमार के साथ ही कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!