चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए हुई बंद–

by | Oct 31, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

15924 देशी-विदेशी पर्यटकों ने की सैर, नंदा देवी पार्क प्रशासन को हुई 3328050 रुपये की आय–

जोशीमठ, 31 अक्टूबर 2025: विश्व धरोहर फूलों की घाटी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। शुक्रवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी को जाने वाले गेट को बंद कर दिया है। अब घाटी में कोई भी व्य​क्ति बिना अनुमति के नहीं घुस सकेगा।

इस बार पिछले साल की तुलना में घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या कम रही। नंदा देवी पार्क प्रशासन इसके पीछे आपदा को कारण बता रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक महातिम यादव ने बताया कि इस वर्ष फूलों की घाटी में 15924 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे।

जिनमें 15508 देशी व 416 विदेशी पर्यटक शामिल थे। पर्यटकों से पार्क प्रशासन को 3328050 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि पिछले साल 19401 देशी विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के सैर सपाटे पर पहुंचे थे। अब फूलों की घाटी चार माह तक बर्फ से ढकी रहेगी। आगामी वर्ष एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खुलेगी।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!