दिक्कत: चमाेली जनपद में लगातार बढ़ रहा भालू का आतंक, रात को घर से बाहर आए व्य​क्ति को किया घायल–

by | Nov 4, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हाथ में आए 17 टांके, गौशालाओं को तोड़कर बैल और गाय को मार रहा, जोशीमठ में आटा चक्की के टिन शेड को तोड़ा–

गोपेश्वर, 04 नवंबर 2025: चमोली जनपद में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रभावित गांवों में लोग शाम होते ही भालू की डर से अपने घरों में कैद हो रहे हैं। भालू कहीं गौशालाओं को तोड़ रहा है तो कहीं लोगों पर हमला कर रहा है। ताजा घटनाक्रम के तहत रविवार रात को जोशीमठ के दाणमी गांव में विरेंद्र लाल खाना खाने के बाद अपने आगंन में पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। लहुलूहान हुए व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके हाथ को भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। हाथ में 17 टांके लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की डर से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल बना हुआ है।

जोशीमठ के सुनील वार्ड में सोमवार रात को भालू ने गिरीश चंद्र थपलियाल की आटा चक्की के टीन शेड को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों के पिसाई के आटा को भी नुकसान पहुंचाया है।

दशोली विकास खंड के भतंग्याला गांव के मिमराणी तोक में भालू ने महेंद्र सिंह के बैल को अपना निवाला बना दिया है। भालू रात को क्षेत्र में ही घूम रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल, देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि भालू को खदेड़ने के लिए वन विभाग को क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त करने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के लिए कहा गया है। इधर, निजमुला घाटी के गाड़ी गांव के कांथली तोक में भालू ने हीरा सिंह की गौशाला दरवाजा तोड़कर वहां बंधे बैल को मार दिया। सुबह जब हीरा सिंह गौशाले में गए तो वहां बैल मरा हुआ दिखा। ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही रात्रि को गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Latest News

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...
error: Content is protected !!