तैयारी: सभी विभागीय अधिकारी नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण जरूर करें: जिलाधिकारी

by | Nov 4, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देवाल में तहसील दिवस में जिला​धिकारी गौरव कुमार ने दिए निर्देश, क्षेत्रवासियों ने रखी समस्याएं–

देवाल (चमोली), 04 नवंबर 2025: मंगलवार को तहसील देवाल के ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।तहसील दिवस के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क, पेयजल, बिजली, श्रम कार्ड बनाने, राशन कार्ड से सम्बंधित, आपदा प्रभावितों की समस्याएं, नंदा देवी राजजात यात्रा हेतु वैकल्पिक मार्गों के सुधारीकरण, बंदर-लंगूर और जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस दौरान लोगों को संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर कडी चेतावनी जारी की और ठेकेदारों के कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एसडीएम थराली को तहसील देवाल का संचालन रोस्टर के अनुसार कर जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।नंदा देवी राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को झूलते बिजली के तार और पुराने पोल के मेंटिनेन्स कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सॉलिड वेस्ट के निस्तारण की संतोषजनक जानकारी ना देने पर जिलापंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा देवी ने दैवीय आपदा से मकानों में आई दरारों और ग्राम पूर्णा में संभावित बड़ा पत्थर गिरने का अभी तक निस्तारण नही किये जाने की शिकायत रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को भूवैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इसे निस्तारित करने के साथ एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिक देवेंद्र प्रकाश ने श्रम कार्ड बनवाने के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को शिविर आयोजित करने और शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को शिविर की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान कमल सिंह बिष्ट ने नंदकेसरी में पार्किंग निर्माण की मांग रखी, जबकि स्थानीय लोगों ने जड़ी-बूटी संरक्षण हेतु कलेक्शन सेंटर निर्माण की मांग, भैरव दत्त मिश्रा ने क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने की आवश्यकता जताई जिसे पूर्ण कराने का जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया।आपदा प्रभावितों द्वारा क्षतिग्रस्त भवनों के मुआवजे और विस्थापन से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने एसडीएम थराली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान उमेश मिश्रा द्वारा देवाल विकास खंड मुख्यालय भवन निर्माण तथा हनीगाड़–देवाल–पूर्णा पेयजल योजना में हुयी अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सर्वे कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय देवाल में अंग्रेज़ी और भूगोल विषयों के गेस्ट टीचर की तैनाती करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को बंदर, लंगूर और जंगली सूअरों से हो रहे नुकसान के निस्तारण हेतु ठोस कार्यवाही करने को कहा।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, एसडीएम अबरार अहमद, खंड विकास अधिकारी जयदीप चंद्र सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!