नंदा राजजात: सुतोल गांव में बनाए जाएंगे पार्किंग, स्थाई हेलिपेड और अस्थाई टिन शेड–

by | Nov 5, 2025 | चमोली, बैठक | 0 comments

उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ की बैठक, व्यवस्थाएं जुटाने पर हुई चर्चा–

नंदानगर, 05 नवंबर 2025: नंदा राजजात यात्रा की वापसी के दौरान सुतोल गांव में नंदाभक्तों की भारी भीड़ जुट जाती है। इस दौरान बरसात का मौसम रहता है तो रास्ते पथरीले और ठहरने के लिए जगह कम पड़ जाती है।

इन्हीं व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए सुतोल गांव में उपजिला​धिकारी आरके पांडेय और नंदानगर के नायब तहसीलदार राकेश देवली की मौजूदगी में अ​धिकारियों, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई। नंदा राजजात की प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियाें को लेकर इस दौरान चर्चा हुई।

सुतोल क्षेत्र में पार्किंग, स्थाई हेलिपेड, आवासीय व्यवस्था, खाद्यान्न, सड़क से लेकर पैदल रास्तों को चुस्त-दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने कहा कि नंदाराज जात को भव्य और एतिहासिक बनाने के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंध की जाएंगी।

नंदा राजजात यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालु शीलासमुद्र से वापसी के दौरान सुतोल गांव में पहुंचते हैं। लिहाजा यहां पार्किंग के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जानी हैं। उन्होंने विकास खंड, वन विभाग और सड़कनिर्माणदायी संस्थाओं को समय पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

चमोली जनपद में आगामी नंदा राजजात की तैयारियों को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जिला​धिकारी से लेकर उपजिला​धिकारी और अन्य विभागीय अ​धिकारी भी यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश सरकार का भी यात्रा को भव्य बनाने पर जोर है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!