उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र संपन्न, संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने रखा सरकार का पक्ष–

by | Nov 6, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के विकास कार्यों का विशेष मॉडल बनेगा, संविदाकर्मियों के नियमितिकरण नियमावली का प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाने की बात कही–

देहरादून, 06 नवंबर 2025: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र संपन्न हो गया है। सत्र के समापन पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार का पक्ष रखा। कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के विकास कार्यों का विशेष मॉडल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों के नियमितिकरण नियमावली के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। तथा नजूल भूमि पर भूमिहीनों को मालिकाना हक देने पर कैबिनेट उपसमिति का फैसला जल्द आने की बात कही।

विशेष सत्र के तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने जहां सरकार की उपल​ब्धियों पर प्रकाश डाला तो, विपक्षी विधायकों ने पूर्ववर्ती सरकारों की उपल​ब्धियों के साथ ही वर्तमान हालात पर चिंता भी जताई। सत्र समापन पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने सदन में कहा कि विशेष सत्र में जो वाद-विवाद हुआ, वह राज्यहित में नहीं है। हम सभी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। साथ चलकर काम करना है।

मैदान की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण कार्यां की लागत अ​धिक आती है, लिहाजा, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों का विशेष निर्माण मॉडल बनाया जाएगा। कहा कि उपनल, संविदाकर्मियों की नियमितिकरण को लेकर दो बार कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है, लेकिन नियमितिकरण के लिए कटऑफ पर सहमति नहीं बन पाई।

नियमावली का प्रस्ताव फिर कैबिनेट में लाया जाएगा। वहीं, प्रदेशभर में नजूल भूमि पर काबिज भूमिहीनों के चि​न्हिकरण व मालिकाना हक को लेकर कैबिनेट उपसमिति गठित है। कहा कि यह उप समिति जल्द ही फैसला लेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही अनि​श्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!