चमोली: कोषागार चमोली ने जागरुकता​शिविर में पेंशनरों और अ​धिकारियों को दी वि​भिन्न जानकारियां–

by | Nov 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जीवन प्रमाणपत्र जमा करने, पारिवारिक पेंशन सहित वि​भिन्नजरुरी जानकारियां दी, बैंक अ​धिकारी रहे मौजूद–

गोपेश्वर, 06 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत कोषागार चमोली की ओर से सदर कोषागार गोपेश्वर के अधीनस्थ आहरण वितरण अधिकारियों/कर्मचारियों/पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन/पारिवारिक पेंशन स्वीकृति में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों एवं परेशानियों को दूर करने, आयकर सम्बन्धी जानकारी के साथ-साथ साईबरक्राइम/धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भारतीय स्टेट बैंक गोपेश्वर के शाखा प्रबंधक प्रमोद आर्य, सेवा प्रबंधक पंकज गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक गोपेश्वर व साईबर सेल हैड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल व कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह रावत के द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों/पेंशनरों को साईबरक्राईम व धोखाधडी से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

साथ ही इस अवसर पर राजीव कान्त, कोषाधिकारी चमोली व सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा के द्वारा ऑनलाइन आईएफएमएस संचालन व डिजिटल जीवन प्रमाण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। देवेन्द्र गौड, लेखाकार के द्वारा कर्मचारी जीपीएफ भुगतान की वर्तमान व्यवस्था, जीपीएफ मिलान, जीपीएफ ऑथोरिटी, जीपीएफ 90 व 10 प्रतिशत भुगतान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों के लगभग 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों साथ-साथ पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में कोषाधिकारी राजीव कान्त, सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, विनोद कुमार, लेखाकार देवेन्द्र गौड, बिपिन पुरोहित, महादीप नैनवाल, ललित कुमार, मोबिन अहमद इत्यादि मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!