जोशीमठ। पैनखंडा संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को जनपद के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी दौरान जनपद के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से खेल मैदान को उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था।। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने खेल मैदान की भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कई दिनों तक आंदोलन किया। इस आंदोलन की मीडिया ने बेहतर कवरेज की। साथ ही आंदोलन को प्रमुखता से स्थान दिया। इसका परिणाम यह रहा कि मजबूरन सरकार को भूमि हस्तांतरण का आदेश निरस्त कर मैदान को युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित किया गया। संघर्ष समिति ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का भी आभार जताया और उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर नगर पालिका के सभाषद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पत्रकारों को किया सम्मानित, पैनखंड संघर्ष समिति ने जताया आभार–
by laxmi Purohit | Oct 2, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

Latest News
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...
स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...
महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
