प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ऐतिहासिक एवं शानदार होगा राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह: हेमंत द्विवेदी

by | Nov 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है उत्तराखंड–

देहरादून, 8 नवंबर 2025: भाजपा के वरिष्ठ नेता व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रविवार नौ नवंबर रजत जयंती के मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने से पूरे उत्तराखंड के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा जनमानस प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने देहरादून पहुंच रहे है‌ जिसके लिए शासन- प्रशासन के स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि एफआरआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लाख लोगों के आने का अनुमान अनुमान जताया जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती पखवाड़ा मनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की जनभावनाओं एवं विकास यात्रा का प्रतीक है।

फलस्वरूप देश के राष्ट्रपति रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश की विधानसभा सत्र को संबोधित कर चुकी है अब प्रधानमंत्री के स्थापना दिवस पर पहुंचना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड ने बीते पच्चीस वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और धर्मस्थलों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण में आलवेदर रोड,केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों और बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान, श्री केदारनाथ तथा हेमकुंड साहिब के लिए रोप वे प्रस्ताव जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचाई दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में उत्तराखंड चार धाम यात्रा में 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। अभी श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए दो सप्ताह का समय शेष है। श्री द्विवेदी ने

कहा कि उत्तराखंड न केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र बना है, बल्कि आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर भी है। राज्य के प्रत्येक जिले में विकास की नई धारा बह रही है और जनकल्याण की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोहों ने युवाओं में नया उत्साह है । युवाओं को रोजगार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है । प्रदेश सरकार ने सख्त नकल कानून बनाया है पिछले दिनों राज्य स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा नकल लीक प्रकरण पर एसआईटी जांच सीबीआई जांच गतिमान है‌ तथा सभी संलिप्त पकड़े गये हैं‌।आयोजित हुई परीक्षा को युवाओं के हित में रद्द किया जा चुका है।

साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा देवभूमि की परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के पीछे सबसे बड़ा कारण केंद्र का सहयोग है। डबल इंजन की सरकार होने से केंद्र पोषित तया राज्य पोषित योजनाएं बिना रूकावट के समय पर संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ही योजनाओं की मानिटरिंग भी करते हैं। जिससे अधिकारी भी हमेशा अलर्ट रहते हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एकमात्र फोकस राज्य के विकास पर है। इस क्रम में मुख्यमंत्री जी ने शनिवार को

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा भी की है। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री का विजन काफी क्लीयर है और उनकी मंशा प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। श्री द्विवेदी ने कहा कि

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों सम्मानित करना भी अच्छी पहल है कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान का ही परिणाम है।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!