चमोली: पुलिस मैदान में उक्रांद की ओर से आयोजित होगा नेत्र ​शिविर, आंखों की होगी जांच, दवाईयां भी मिलेंगी–

by | Nov 8, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित होगा नेत्र ​शिविर, सुबह 10 बजे से लगेगा ​शिविर–

गोपेश्वर, 8 नवंबर 2025: राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से निशुल्क नेत्र ​शिविर का आयोजन नौ नवंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। गोपेश्वर पुलिस मैदान में ​शिविर आयोजित होगा।

उक्रांद के जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने बताया कि उक्रांद के पदा​धिकारी पहले राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अ​र्पित करेंगे। इसके बाद गोपेश्वर पुलिस मैदान में निशुल्क नेत्र ​शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आंखों की जांच के बाद निशुल्क दवाईयां भी वितरित होंगी।

error: Content is protected !!