बिग ब्रेकिंग: गौरीकुंड हाईवे पर भारी में वाहन दुर्घटना, दो की मौत, छह घायल–

by | Nov 8, 2025 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में किया गया भर्ती, मक्कू में मेले से लौट रहे थे–

रुद्रप्रयाग, 08 नवंबर 2025: गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्स में 8 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया है। घटना शाम को करीब साढ़े छह बजे की है।

मक्कूमठ में शनिवार को मेले का आयोजन चल रहा था। इस मैक्स वाहन में सवार सभी लोग फेरी का काम करते हैं। दुर्घटना में विकास पुत्र श्रीराम, ग्राम किसरौला, बिजनौर, उत्तर प्रदेश और ​शिशुपाल, निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में सड़क किनारे पार्किंग किए गए छह दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

घायल व्यक्तियों का विवरण :-
1- टिप्पू पुत्र श्री जगराम सिंह, उम्र- 42 वर्ष, निवासी जिला बिजनौर (उ0प्र0)
2- सुनिल पुत्र श्री रामकुमार, उम्र- 32 वर्ष, निवासी जिला बिजनौर (उ0प्र0)
3- जौनी कुमार पुत्र ऋषिपाल सिह, उम्र- 28 वर्ष, वर्ष, निवासी जिला बिजनौर (उ0प्र0)
4- सुनिल कुमार पुत्र श्री लीलापथ सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी ग्राम जवलपुर।
दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और राहत, बचाव कार्य किया। सहायक संभागीय परिवहन अ​धिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मौका मुआयना किया।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!