बदरीनाथ हाईवे पर हुई दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, तीन गंभीर घायल–

by | Nov 9, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरएसएस के स्वयं सेवकों और स्थानीय लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती, हायर सेंटर रेफर–

पीपलकोटी, 09 नवंबर 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी से करीब एक किलोमीटर आगे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

थाना चमोली में डायल 112 के माध्यम से कॉलर मोहित चौहान द्वारा सूचना दी गई कि पीपलकोटी के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना चमोली से उपनिरीक्षक दिलवर सिंह कंडारी मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस बल द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया।

मौके पर की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि —

एक स्विफ्ट कार (संख्या: UK13TA-0333), जिसमें चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे, पीपलकोटी से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।

वहीं, एक इनोवा कार (संख्या: DL10CZ-8537), जिसमें चालक सहित पाँच लोग सवार थे, बद्रीनाथ से लौट रही थी।

दोनों वाहनों की नवोदय विद्यालय से आगे, कूड़ेदान के पास आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार चालक सहित दोनों सवारियों को गंभीर चोटें आई।मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

घायलों के नाम एवं पते —

1️⃣ अंकिता तिवारी, पुत्री सुरेश तिवारी, निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश), उम्र – 24 वर्ष

2️⃣ आदित्य शर्मा, पुत्र विपिन कुमार शर्मा, निवासी सर्वोदय नगर कॉलोनी, राधाकृष्ण मंदिर के पास, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), उम्र – 26 वर्ष

3️⃣ अमित, पुत्र जीतपाल सिंह, निवासी ग्राम सारी, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र – 21 वर्ष (चालक)

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!