चमोली: परिवार संग बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी–

by | Nov 21, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

दर्शन व साफ-सफाई की व्यवस्था पर बीकेटीसी की सराहना की, तीर्थयात्रियों से भी की बातचीत–

बदरीनाथ, 20 नवंबर 2025: उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज बृहस्पतिवार को परिवार सहित बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना कर बदरीनाथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

कृषि मंत्री ने बदरीनाथ के दर्शनों के बाद तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दर्शनों की व्यवस्था और साफ-सफाई पर बीकेटीसी की सराहना की। कहा कि राज्य सरकार बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाएं व सुरक्षित आवाजाही के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) व तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की। उन्होंने हक-हकूकधारियों से भी बातचीत की।

इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, निर्मला जोशी, रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल आदि मौजूद रहे। बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद कृ​षि मंत्री ने देश के प्रथम गांव माणा का भ्रमण भी किया और स्थानीय लोगों से ऊनी वस्त्रों की खरीदारी भी की।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!