चमोली। अब लोगों का तहसील दिवसों से धीरे-धीरे मोह भंग हो रहा है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि इन तहसील दिवसों में अधिकारियों का काफिला तो उमड़ कर आता है, लेकिन शिकायतों का निस्तारण नहीं के बराबर होता है। तहसील दिवसों में सक्षम अधिकारी भी नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे ये सरकारी कार्यक्रम सिर्फ खानापूर्ति तक सिमट गए हैं। मंगलवार को पोखरी तहसील में तहसील दिवस का आयोजन हुआ तो अधिकारी पहुंचे लेकिन फरियादी गायब मिले। एकमात्र शिकायत तोणजी के ग्राम प्रधान मुकेश नेगी की दर्ज हुई। उन्होंने जौरासी-तोणजी के दो माह से बंद पड़े होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सडक़ बंद होने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया।
क्या जनता का तहसील दिवस से हो गया मोह भंग, इस तहसील में मात्र एक शिकायत हुए दर्ज–
by laxmi Purohit | Oct 5, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

Latest News
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...
शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
