जय पंडो देवतों: स्यूंड गांव में पांडव लीला का भव्य आयोजन, लाई गई मोरु की डाली–

by | Nov 24, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

पांडव नृत्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, ध्या​णियों की भीड़ भी उमड़ी, पांडव परिवार ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ किया नृत्य–

रुद्रप्रयाग, 24 नवंबर 2025: जनपद के स्यूंड गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। आयोजन के नौवें दिन मोरु डाली की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। युवाओं, ​ध्या​णियों और ग्रामीणों द्वारा पांडव परिवार की पूजा अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन पांडव परिवार ढोल दमाऊं की थाप पर अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ अद्भुत नृत्य कर रहे हैं। पांडव नृत्य के दौरान क्षेत्र के अन्य देवी-देवता भी अपने अवतारी पुरुषों पर अवतरित होकर अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचे हुए हैं।

सहदेव के अवतारी पुरुष प्रकाश सेमवाल ने बताया कि मोरू की डाली को भीम की गदा से चयन किया जाता है। इसके बाद भीम और हनुमान की अगुवाई में मोरू डाली को स्थापित किया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यह मोरू की डाली महाभारत काल में जब पांडवों को अज्ञात वास हुआ था, इसमें लोक श्रुतियो के अनुसार अर्जुन ने अपने अस्त्र शस्त्र मोरू नामक पेड़ पर छुपाए थे

। जिसके बाद इस पेड़ का महत्व पांडव नृत्य के दौरान बढ़ जाता है। जबकि इस पर लगे फलों को अंतिम दिवस पर नारायण और हनुमान के पश्वा वितरित करते हैं। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। मंगलवार को श्रुतु की रात का आयोजन होगा और 26 को मोरू डाली पर लगे प्रसाद वितरण के साथ पाण्डव नृत्य का विधिवत समापन हो जाएगा। गुनगुनी धूप में ग्रामीण पांडव नृत्य आयोजन का लुत्फ उठा रहे हैं। स्यूंड गांव में इन दिनों उत्साह का माहौल है।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!