राष्ट्रीय अ​धिवेशन: अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ भव्य आगाज, जोश में स्वयं सेवक–

by | Nov 29, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ रहे चीफ गेस्ट, बोले युवाओं के ज्ञान, तकनीक और श​क्ति से ही होगा राष्ट्र का उत्थान–

देहरादून, 28 नवंबर 2025: देहरादून के परेड ग्राउंड के भगवान बिरसा मुंडा नगर के जनरल विपिन रावत सभागार में शुक्रवार को अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन वि​धिवतरुप से शुरू हो गया है। सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. एस सोमनाथ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन से युवाओं में जोश भर दिया, कहा कि किसी भी राष्ट्र का उत्थान तभी संभव है जब उसकी युवा पीढ़ी ज्ञान, तकनीक और निडर शक्ति से संपन्न हो। आज के युवाओं को देखकर हर्ष होता है, प्रत्येक युवा न केवल वर्तमान का ध्वजवाहक है बल्कि भविष्य का आधार स्तंभ भी है। यह एक आंदोलन है, एक मिशन है और इसी महत्वपूर्ण परिस्थिति में एबीवीपी उभरकर सामने आती है।

उन्होंने कहा, भारत की 25 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या युवा है, यह हमारे लिए एक सांस्कृतिक वरदान है। जब युवा दृढ़ होकर खड़े होते हैं तो इतिहास की दिशा बदल जाती है। आप वही पीढ़ी हैं जो भारत का भविष्य लिखेगी। हमारे यहां विज्ञान और अध्यात्म साथ-साथ ज्ञान, संस्कार और सेवा के आधार पर चलते हैं। चंद्रयान-3 के माध्यम से दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला राष्ट्र बना और ऐसे बहुत से मिशनों में हम विश्व को राह दिखा रहे हैं। आज अंतरिक्ष में भी भारत स्पष्ट कह रहा है कि अब हमारा समय है।

सम्मेलन में एबीवीपी से जुड़े कई लोगों ने अपना संबोधन किया। सम्मेलन में सम्मलित होने के लिए राष्ट्रीय स्तर से स्वयं सेवक देहरादून पहुंचे हुए हैं। सम्मेलन के लिए देहरादून में हर चौराहे तक एबीवीपी के ध्वज फहरा रहे हैं। कार्यक्रम में एबीवीपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डाॅ. रघुराज किशोर तिवारी, स्वागत समिति के अध्यक्ष व ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. कमल घनशाला के सा​थ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!