चमोली: नंदानगर में धुर्मा-कुंडी सड़क के निर्माण में आएगी तेजी, जिला​धिकारी ने की समीक्षा–

by | Dec 1, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

एनपीसीसी के अ​धिकारियों को जिला​धिकारी ने दिए टेंडर प्रक्रिया व वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश–

गोपेश्वर, 01 दिसंबर 2025: सोमवार को घुर्मा–कुंडी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मोटर मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एनपीसीसी के मैनेजर को सड़क निर्माण से संबंधित टेंडर प्रक्रियाओं एवं वन विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कार्यदायी संस्था शासन स्तर पर आवश्यक प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से भेजते हुए निर्माण कार्यों में गति लाए।

उन्होंने विभागीय सम्बंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के प्रति अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, तहसीलदार नंदानगर राकेश देवली,एनपीसीसी के मैनेजर नरेन्द्र, वन विभाग के एसडीओ विकास दरमोडा तथा मौखमल्ला क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!