चमोली: हम जो करते और सोचते हैं वही बनने लगते हैं–

by | Dec 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में माइंड साइंस विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान, बोले वक्ता–

गोपेश्वर, 05 दिसंबर 2025: माइंड साइंस विषय पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त डीन, प्रोफेसर ऑफ गणित गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि हम जो बार-बार करते हैं या सोचते हैं वही बनने लगते हैं।

कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. विधि ढौंडियाल, डॉ. घनश्याम, डॉ. राजकुमार, डॉ. रीना, डॉ. चंदा, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. कुलदीप नेगी, डाॅ. रमाकांत यादव, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. बबीता, डॉ. मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यशाला में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से इस व्याख्यान का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वस्थ्य, रचनात्मक विकास, समस्या समाधान, निश्चित लक्ष्यों की प्राप्ति, भावनात्मक प्रबंधन आदि विषयों पर जागरुकता लाना था। मुख्य वक्ता प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि जब हम अपने मन का प्रयोग अपने अनुसार करते हैं तो हम अपने मन पर अधिकार कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अचेतन मन को सक्रीय करने पर भी विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि किस तरह से आईक्यू (बुद्धि लब्धि) के साथ-साथ भावनात्मक लब्धि (ईक्यू) का प्रयोग कर जीवन की विभिन्न घटनाओं को बेहतर व स्थायी ढंग से समझ सकते हैं। वहीं पुष्पा नेगी ने हैप्पी हार्मोंस के बारे में बताया।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!