चमोली: ​शिक्षा विभाग के अजब-गजब कारनामे, प्रधानाचार्य के रिटायर होने पर वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ प्रवक्ता को सौंप दिया प्रधानाचार्य का कार्यभार–

by | Dec 6, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को भेजा नोटिस, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी–

गोपेश्वर, 06 दिसंबर 2025: ​शिक्षा विभाग के भी अजब-गजब कारनामे प्रकाश में आते रहते हैं। मामला चमोली जनपद के सीमांत ज्योतिमठ क्षेत्र का है। यहां एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ ​प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का चार्ज सौंप दिया गया है। जब मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर दिया। कहा गया कि शीघ्र वरिष्ठ प्रवक्ता को कार्यभार न देने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 30 नवंबर को पैनखंडा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त हो गए थे। नियमानुसार, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का पदभार दिया जाना चाहिए था, मगर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने नियमों की अवहेलना कर वरिष्ठ के स्थान पर कनिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का कार्यभार दे दिया।

राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा ने इसका विरोध किया। जब विरोध बढ़ने लगा तो मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसमें हस्तक्षेप किया। उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया। सीईओ श्रीकांत पुरोहित ने नोटिस के जरिए प्रबंधक को शीघ्र नियमानुसार व्यवस्था बनाकर वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का पदभार हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कनिष्ठ प्रवक्ता को नियम विरुद्ध चार्ज दिया गया है। लिहाजा तत्काल वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का पदभार दिया जाए, अन्यथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!