चमोली: टंगसा गांव पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, भक्तों ने की पुष्पवर्षा–

by | Dec 8, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

खल्ला गांव की मां अनसूया देवी की रथ डोली का गांव-गांव में हो रहा भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने लगाया अर्घ्य–

गोपेश्वर, 08 दिसंबर 2025: वि​भिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद सोमवार को खल्ला गांव की आराध्य मां अनसूया की रथ डोली रात्रि प्रवास के लिए टंगसा गांव पहुंची। सोमवार को बमियाला गांव, केदारनगर और पज्वाड़ा गांव से होते हुए मां की डोली अपने दिवारियों के साथ टंगसा गांव में पहुंची। श्रद्धालुओं ने मां अनसूया की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। अनसूया मंदिर में मेला संपन्न होने के बाद दोबारा माता अनसूया की डोली दिवारा भ्रमण पर चले गई है। गांव-गांव में मां अनसूया की डोली का भव्य स्वागत हो रहा है।

सोमवार को बमियाला गांव में पुजारी राकेश तिवारी ने माता का की श्रृंगार पूजा संपन्न की। जिसके बाद ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने माता की पूजा कर श्रृंगार सामग्री व स्थानीय उत्पाद भेंट किए। गांव में अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए टंगसा गांव पहुंची।

इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी, मनवर सिंह बिष्ट, शारदा प्रसाद तिवरी, राहुल बिष्ट, महादेव, बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, अंकुर बिष्ट, प्रशांत, विकास, दीपक, प्रेम सिंह के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!