चमोली: पोखरी के थालाबैड़ क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर वाहन पहुंचाने की मांग उठाई–

by | Dec 9, 2025 | चमोली, समस्या | 0 comments

जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने इंडेन गैस एजेंसी नागनाथ पोखरी के प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन–

पोखरी (चमोली),09 दिसंबर 2025: विकासखंड पोखरी के थालाबैंड क्षेत्र में रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंच पाता है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा ने गैस एजेंसी के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। 

गैस प्रबंधक से मुलाकात में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा ने कहा कि गोदी गिंवाला, ब्राह्मण थाला, ताली कंसारी, थाला बैंड, नौठा, सटियाना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गैस भरवाने के लिए कई किमी दूर जाते हैं। उन्हें सिलिंडर घर तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त भाड़ा चुकाना पड़ता है। इसलिए क्षेत्र में शीघ्र गैस सिलिंडर का वाहन भेजन शुरू किया जाए, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में रसोई गैस उपलब्ध हो सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इन गांवों में सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचता है तो लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

वहीं पोखरी गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि इन गांवों में जाने वाली सड़क आरटीओ से पास नहीं है, ऐसे में वहां गैस आपूर्ति वाहन नहीं भेज सकते। इस मामले में शीघ्र उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण बलराम नेगी, बीरबल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!