चमोली: बाइक सवार पर भालुओं के झुंड का हमला, नाखूनों से पैर में हुए घाव–

by | Dec 13, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जनपद में भालूओं की दहशत चारों ओर फैली, वन विभाग को जगह-जगह पिंजरा लगाने की मांग उठाई–

नंदानगर, 13 दिसंबर 2025: चमोली जनपद में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। पोखरी और नंदानगर क्षेत्र में इसकी दहशत ज्यादा बनीं हुई है। शुक्रवार को सुबह नंदानगर के फाली कुंतरी गांव के कमलेश जोशी पर बाइक में चलते वक्त भालू ने हमला कर दिया। बाइक के नीचे गिरने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह सात बजे फाली कुंतरी गांव से कमलेश जोशी पुत्र कांता प्रसाद जोशी बाइक से नंदानगर बाजार में दुकान खोलने के लिए आ रहा था। साउटनोला के पास अचानक सड़क पर तीन भालू आ गए और पीछे से बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। इससे वह बाइक सहित लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। युवक के शोर मचाने और बाइक गिरने की आवाज से भालू भाग गए।

जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। युवक के पैर पर भालू के नाखूनों के गहरे घाव हो गए। वार्ड सदस्य भरत सिंह ने बताया कि हम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आए। यहां युवक का उपचार चल रहा है। बाद में बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और युवक का हालचाल जाना।

क्षेत्र में लोग अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!