चमोली: पुलिस ने 25 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार–

by | Dec 15, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पांच हजार रुपये इनाम भी रखा था पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ, हिमगिरी प्लांटेशन कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने का है आरोप, देखें वीडियो–

गोपेश्वर, 15 दिसंबर 2025: चमाेली पुलिस ने 25 साल पहले फर्जी तरीके से कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। बीते दिनों पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे संगीन मामलों की थानावार समीक्षा की तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भगोड़ों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और धोखाधड़ी में 25 साल से फरार आरोपी को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मामला वर्ष 2001 का है।

शिव प्रसाद निवासी कालीमठ जिला रुद्रप्रयाग ने गोपेश्वर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी। जिसमें आरोप लगाया कि रविंद्र मोहन व उसके भाई राकेश मोहन दोनों निवासी ग्राम जामू, थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग ने वर्ष 1993 में हिमगिरी प्लांटेशन नाम की कंपनी शुरू की। लोगों को लालच दिया कि कंपनी में निवेश करने पर कम समय में पैसा दो गुना किया जाएगा, आकर्षक व्याज भी दिया जाएगा।

लोगों ने खूब पैसे लगाए, अचानक 2001 में दोनों भाई लाखों रुपये लेकर गायब हो गए। गोपेश्वर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया, उसी दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए।

इनको पकड़ने के लिए एसआई सतेंद्र बुटोला के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने नई तकनीकी का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रपत्रों, देशव्यापी रिकार्ड्स आदि के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में अभियुक्तों के दिल्ली में होने की बात सामने आयी। जिस पर पुलिस टीम दिल्ली व नोएडा भेजी गयी। पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त किसी निजी आयोजन के लिए अपने गांव की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी रविंद्र मोहन को फाटा रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि संगठित वित्तीय अपराधों में लिप्त होकर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश है कि वे चाहे कितने भी शातिर हों, कितने भी समय तक फरार क्यों न रहें, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई सतेंद्र बुटोला, हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल, कांस्टेबल सलमान, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल कमलेश सजवाण, टेक्नीकल टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!