चमोली: हिम क्रीड़ा स्थली औली में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार–

by | Dec 16, 2025 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया था सर्दियों में औली घूमने का जिक्र, औली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहुंचे एसपी–

गोपेश्वर, 16 दिसंबर 2025: हिम पर्यटन स्थली औली जल्द ही पर्यटकों से गुलजार हो जाएगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए औली में भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेलों और हिमालयी क्षेत्रों की संभावनाओं की सराहना करते हुए देशवासियों से सर्दियों में औली सहित उत्तराखंड के भ्रमण का आह्वान किया है। इसके चलते औली में भीड़ बढ़ने की संभवना को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गयी है।

औली में क्रिसमस और नए साल में भीड़उमड़ने की संभावना और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस तैयारी में जुटी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने औली का भ्रमण किया और आईटीबीपी के आईजी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एसपी ने औली का भ्रमण करते हुए आईटीबीपी के आईजी अखिलेश रावत से शिष्टाचार भेंट करते हुए शीतकालीन खेलों व नव वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, पुलिस-आईटीबीपी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट नानक चंद ठाकुर, डिप्टी कमांडेंट इंद्रजीत, असिस्टेंट कमांडेंट रंजन दास, ज्योतिर्मठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!